लखनऊ, संवाददाता : भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को पुनः जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेकर, भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने एक ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन किया है। दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को भारत की राजधानी नई दिल्ली से प्रारंभ होकर यह रथ यात्रा देशभर में जनजागरण का संदेश फैलाते हुए 15 अक्टूबर 2025 को भारत नेपाल सीमा बहराइच तक जाएगी। यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरक यात्रा है जिसमें युवा, महिलाएँ, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी और नागरिक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन सभाएँ और संवाद गोष्ठियाँ आयोजित की जाएँगी। रथ यात्रा के प्रमुख उद्देश्य– नागरिक कर्तव्य: हर नागरिक को अपने दायित्वों का बोध कराना। स्व का बोध अपने को जानना आत्मचेतना और आत्मगौरव का विकास। पर्यावरण संरक्षण : स्वच्छता और हरित भारत का संदेश। कुटुंब प्रबोधन: परिवार और समाज में जागरूकता का प्रसार। सामाजिक समस्याओं का समाधान समाज में समरसता और समानता की स्थापना। मातृभूमि के प्रति जागरूकता देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश। भारतीय संस्कृति व स्वाभिमान सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का संरक्षण। यात्रा का भावनात्मक संदेश यह यात्रा केवल भौगोलिक दूरी तय नहीं करेगी, बल्कि दिलों को जोड़ेगी, संस्कारों को पुनर्जीवित करेगी और राष्ट्रप्रेम की अग्नि प्रज्ज्वलित करेगी। काव्यात्मक आह्वान : “आओ मिलकर क़दम उठाएँ, देशभक्ति के गीत गाएँ। भारत की मिट्टी – भारत का मान, देश की धड़कन देश की शान। अनेकता में एकता का संदेश, भारत का स्वाभिमान भारत का अभिमान।” Post navigation Ukraine : मॉस्को एयरपोर्ट पर किया ड्रोन अटैक, 200 उड़ानें प्रभावित Mau : राजभाषा कार्यशाला एवं काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन