वाशिंगटन डी.सी,एजेंसी : Baloch Protest in US : पाकिस्तान और बलूच लोगों को जबरन गायब करने के खिलाफ बलूचिस्तान प्रवासी के सदस्यों ने व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक बलूचिस्तान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वहीद बलूच के अनुसार कि वे यह विरोध प्रदर्शन पिछले 75 वर्षों में बलूचिस्तान में हुए अत्याचारों के खिलाफ कर रहे हैं। प्रदर्शन के बीच वहीद बलूच के अनुसार कि ‘हम पिछले 75 वर्षों से पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान पर किए जा रहे अत्याचारों का विरोध कर रहे हैं। हम यहां उन बलूच परिवारों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिनका अपहरण कर लिया गया था और वे लापता हैं। पिछले 75 सालों से पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर जबरदस्ती कब्जा कर रखा है।’ जब वहीद बलूच से पाकिस्तान में आगामी आम चुनावों के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनावों की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि वहां कभी भी निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव नहीं हुए हैं, बलूचिस्तान के लिए कोई उम्मीद नहीं है, वे सिर्फ अपने उम्मीदवारों को दोबारा चुनते हैं। यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है।’ इसके अतिरिक्त , पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि बलूचियों को भारत सरकार द्वारा मदद मिल रही है। इस दावे को उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया और कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठ बोलता आ रहा है। ‘पाकिस्तान सिर्फ इतना कहता हैं कि बलूचियों को भारत सरकार द्वारा मदद मिल रही है, लेकिन उन्होंने कभी कोई सबूत पेश नहीं किया। यह निरर्थक बाते है। उन्होंने पहले भी झूठ बोला था और अब भी झूठ बोल रहे हैं। अगर भारत बलूचिस्तान का समर्थन करता तो बलूचिस्तान इतना कमजोर नहीं होता। ये सिर्फ ध्यान भटकाने वाली राजनीति हैं।’ Post navigation Raigarh : कांग्रेस पार्षद के घर पुलिस ने मारा छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार Dunki Box Office Day 18 : बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगी ‘डंकी’