मनारा चोपड़ा की पार्टी में Priyanka Chopra पति के साथ जमकर थिरकी

ENTERTAINMENT-NEWS

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। विगत ही में उन्होंने जमकर होली सेलिब्रेशन भी किया। लंबे वक्त बाद अभिनेत्री ने अपने देश में रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी पार्टी में रंग लगाए हुए नजर आईं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा बहन मनारा चोपड़ा को बर्थडे विश करने पहुंचीं।

बिग बॉस 17 की रनर-अप मनारा चोपड़ा ने शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए मुंबई में एक पार्टी रखी। जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी पहुंचे।

देसी गर्ल प्रियंका ने लूटी महफिल
प्रियंका चोपड़ा पार्टी में बला की खूबसूरत दिखी । अभिनेत्री ने मनारा चोपड़ा के साथ कई सारे फोटो भी क्लिक करवाए। इस दौरान दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग भी देखने को मिली, लेकिन पार्टी में लाइमलाइट तो निक जोनस बन गए, जब प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए डांस किया।

निक के लिए प्रियंका ने किया डांस
मनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश से प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा, मनारा चोपड़ा और उनकी बहन मिताली हांडा साथ में पोज कर रही थीं, तभी पैपराजी निक जोनस का नाम लेने लगे और उन्हें भी फ्रेम में शामिल करने की रिक्वेस्ट करने लगे। दूर खड़े निक जैसे ही आगे बढ़े, प्रियंका चोपड़ा उनके स्वागत में हाथ हिलाते हुए डांस करने लगी।

फैंस ने किया मजेदार कमेंट
दरअसल, बहन के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा फुल मस्ती के मूड में थी। ऐसे में मीडिया के सामने भी वो निक को चिढ़ाने लगी, लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका के वीडियो पर एक फैन ने मजेदार कमेंट भी किया और कहा, “ऐसे करना चाहिए पति का वेलकम।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *