एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने उन नेताओं के नाम जारी कर दिया हैं जो त्रिपुरा राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 (अनुसूची -1 ए) और 7-रामनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। इस प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम सम्मिलित हैं। सूची में सम्मिलित नाम सूची में सम्मिलित सर्बानंद सोनोवाल, स्मृति ईरानी,अर्जुन मुंडा , योगी आदित्यनाथ,किरेन, रिजिजू, हिमंत बिस्वा सरमा, राजीव भट्टाचार्जी, माणिक साहा, बिप्लब कुमार देब, महारानी कृति सिंह ,देबबर्मा, संबित पात्रा,रविंद्र राजू प्रतिमा भौमिक और जिष्णु देव वर्मा हैं। इसके अलावा , राजू बिस्ता, प्रणजीत सिंघा रॉय,हेमा मालिनी, अग्निमित्रा पॉल, मनोज तिवारी, रेबती त्रिपुरा,सुवेंदु अधिकारी, मिथुन चक्रवर्ती, रतन लाल नाथ और विकास देबबर्मा को भी सूचीबद्ध किया गया है। इस सूची में , टिंकू रॉय, सुधांशु दास,सैन्टाना चकमा, अमित रक्षित, कल्याणी रॉय,पापिया दत्ता, प्रमोद रियांग, राम पदा जमातिया, भगवान दास, संभू लाल चकमा और मोहम्मद बिलाल मिया भी सम्मिलित हैं। पश्चिमी त्रिपुरा सीट में 19 अप्रैल को होगा मतदान राज्य में आगामी आम चुनाव दो चरणों में होने हैं। पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।4 जून को वोटों की गिनती होगी। Post navigation Raipur : पुलिस की चेकिंग के दौरान आठ लाख 50 हजार रुपये जब्त UP LS Elections : पहले चरण में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान