लखनऊ, शिव सिंह : सोमवार को लखनऊ नगर निगम की कार्यकारणी का चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पाँच पार्षदों का निर्विरोध चयन हुआ। नव चयनित पार्षदों में खरिका प्रथम वार्ड के कर्मठ और हरदिल अजीज पार्षद कृष्ण नारायण सिंह (केएन सिंह) भी शामिल हैं।
नगर निगम लखनऊ की नयी कार्यकारिणी के गठन में पांच नये कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया और पांचों पार्षदों को निर्विरोध चुना गया है। नव चयनित सदस्य केएन सिंह पार्षद खरिका वार्ड ने अपने चयन पर क्षेत्र की जनता को इसका पूरा श्रेय दिया है साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी का आशीर्वाद एवं सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह जी के मार्गदर्शन से ही ये सम्भव हुआ है।
इस मौके पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता पवित्र नारायन (पीएन दुबे),प्रशांत तिवारी व अजय सोनी ने पार्षद के एन सिंह को शुभकामनाएं दी और भविष्य में समाज के प्रति समर्पण की भावना से नये आयाम स्थापित करने की आशा व्यक्त की।नगर निगम के कार्यकारणी समिति में गौरी सवारियां,अनुराग मिश्रा,भ्रगुनाथ शुक्ला,चरणजीत गांधी भी चुने गये हैं।
भाजपा संगठन,लखनऊ महापौर एवं विधायक सरोजनीनगर डा० राजेश्वर सिंह ने सभी नव चयनित सदस्यों को बधाई दी है।
