America ने ISIS के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

america-air-strike

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा कि नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है। ऐसे में अगर अमेरिका इसका बचाव नहीं करता है तो यह नाइजीरिया के ईसाइयों के लिए खतरा होगा।

दरअसल, अक्टूबर में ही नाइजीरिया स्थित आतंकियों के ऊपर ईसाइयों को मारने का आरोप लग चुका है। डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ये आतंकवादी मुख्य रूप से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना रहे थे और उनकी बेरहमी से हत्या कर रहे थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने क्रिसमस की रात बड़ा ऐलान किया कि आज रात, कमांडर इन चीफ के तौर पर मेरे निर्देश पर, यूनाइटेड स्टेट्स ने नॉर्थवेस्ट नाइजीरिया में ISIS के आतंकवादी कमीनों पर एक शक्तिशाली और जानलेवा हमला किया, जो मुख्य रूप से मासूम ईसाइयों को निशाना बना रहे थे और बेरहमी से मार रहे थे, ऐसा कई सालों से, बल्कि सदियों से नहीं देखा गया था।

मैंने पहले ही इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया, तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा और आज रात ऐसा ही हुआ। युद्ध विभाग ने कई सटीक हमले किए, जैसा कि सिर्फ यूनाइटेड स्टेट्स ही कर सकता है। मेरे नेतृत्व में, हमारा देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दे, और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जिसमें मरे हुए आतंकवादी भी शामिल हैं और अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम जारी रखा तो ऐसे और भी बहुत से आतंकवादी मारे जाएंगे।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World