बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने अरब सागर में पाकिस्तान तटरक्षक बल पर बोला हमला

Baloch-Rivals-

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : बलूच विद्रोहियों ने रविवार को अरब सागर में गश्त कर रहे पाकिस्तानी तटरक्षक बल की नौका पर हमला बोलते हुए तीन जवानों को मार डाला। यह पहली बार है, जब उन्होंने तटरक्षक बलों पर हमला बोला हो।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौका पाकिस्तान-ईरान सीमा के पास नियमित गश्त पर थी, तभी बूलचियों की ओर से गोलीबारी की गई। इस घटना के बाद बलूचिस्तान में सुरक्षा चुनौतियां और बढ़ गई हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमले में के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

उन्होंने कहा, ”भूमि पर चलाए गए अभियानों के बाद समुद्री सीमाओं में की गई कार्रवाई बीएलए की सैन्य रणनीति में नया विस्तार है।” हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाल में बलूच विद्रोहियों द्वारा ग्वादर में सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों पर बार-बार हमले किए गए हैं। यह एक महत्वपूर्ण जिला है, जिसमें रणनीतिक बंदरगाह है और यह चीन की प्रमुख ”बेल्ट एंड रोड” अवसंरचना पहल का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

फरवरी में पाकिस्तान ने किए गए हवाई हमले

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने फरवरी में अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए थे। इस्लामाबाद ने काबुल पर आरोप लगाया था कि वह बीएलए सहित अन्य समूहों को अपने हमलों की योजना बनाने और समन्वय करने के लिए सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराता है। तालिबान सरकार ने इस आरोप का खंडन किया है।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World