Meghalaya-cm-udp-party

शिलांग,डिजिटल डेस्क : मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के बचे चार विधायकों में से तीन नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो सकते हैं। इससे 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी की ताकत 33 से बढ़कर 36 हो सकती है।

यूडीपी नेता पाल लिंगदोह ने कहा कि ये तीन विधायक मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा की पार्टी में शामिल हो जाएंगे, जिसके बाद राज्य विधानसभा में यूडीपी के केवल एक विधायक, पार्टी अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ही रह जाएंगे।

यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब मेघालय विधानसभा अध्यक्ष ने यूडीपी के आठ विधायकों के भाजपा में विलय को मान्यता दे दी है। इस फैसले की औपचारिक अधिसूचना 16 अक्टूबर को जारी की गई थी। इस मान्यता के बाद यूडीपी के विधायकों की संख्या 12 से घटकर चार रह गई, जबकि भाजपा के विधायकों की संख्या दो से बढ़कर 10 हो गई।

इन आठ विधायकों लखमेन रिम्बुई, पायस मारवेन, किरमेन श्यल्ला, मायरालबार्न सिएम, मैथ्यू बियान्डस्टार कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर कुपर राय लिंगदोह थाबाह ने 23 सितंबर को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली थी।