नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने स्पोर्ट्सप्रो की एक खास लिस्ट में कमाल कर दिया है। उन्होंने पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने स्पोर्ट्सप्रो की 2026 की सबसे मार्केटेबल एथलीट्स की लिस्ट में रोनाल्डो को पीछे छोड़ा है। यहीं नहीं दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी टॉप-50 में भी अपनी जगह नहीं बना सके हैं। इस लिस्ट में टॉप-10 में कोई क्रिकेटर नहीं है लेकिन गिल ने टॉप-15 में जगह बनाई है और वे रोनाल्डो से आगे हैं। टॉप-50 में क्रिकेट की बात करें, तो गिल के अलावा ऋषभ पंत और जेमिमा रोड्रिग्स का नाम शामिल है। शुभमन गिल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा शुभमन गिल को इस लिस्ट में 13वां स्थान मिला है। पुर्तगाली फुटबॉल दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो उनसे एक स्थान पीछे 14वें नंबर पर हैं। 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, लेकिन मार्केटिबिलिटी के मामले में गिल उनसे आगे निकल गए। टॉप 5 में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल ? बेलारूस की टेनिस स्टार एरीना सबालेंका ने पहला स्थान हासिल किया है। वे इस लिस्ट के इतिहास में चौथी महिला और तीसरी टेनिस खिलाड़ी हैं जो टॉप पर पहुंची हैं। दूसरे स्थान पर अमेरिकी-चीनी फ्रीस्टाइल स्कीयर एलीन गु हैं। तीसरे स्थान पर ग्रीक बास्केटबॉल स्टार यानिस एंटेटोकौनमपो हैं। नॉर्वे के फुटबॉलर अर्लिंग हालैंड और स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज टॉप 5 में शामिल हैं। हालैंड अकेले ऐसे फुटबॉलर हैं जो टॉप 10 में जगह बना सके। विराट, रोहित और धोनी टॉप-50 से बाहर इस साल विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी में से कोई भी टॉप 50 में नहीं पहुंच पाया। तीनों में धोनी सबसे आगे 83वें स्थान पर हैं। विराट कोहली 85वें और रोहित शर्मा 90वें नंबर पर हैं। इस साल सिर्फ पांच क्रिकेटर्स ही इस लिस्ट में जगह बना सके। शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत 26वें स्थान पर हैं। महिला विश्व कप विजेता जेमिमा रोड्रिग्स 31वें नंबर पर हैं। Post navigation जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास खेत में गिरा बम, मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारी इंटीमेट सीन्स के वायरल होने पर बोलीं दिव्या दत्ता, कहा- ‘कहानी अच्छी हो तो..