नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : सिनेमा जगत के लोकप्रिय फेस्टिवल यानी जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज 28 अक्टूबर से मुंबई में हो गया है। जेएफएफ दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा फिल्म मेला है, जो एक शहर से दूसरे शहर घूमता है। अब इसका कारवां मायानगरी आ पहुंचा है और फिल्म महोत्सव के पहले और दूसरे दिन सिनेमा जगत के तमाम सितारों का जमावड़ा भी यहां देखने को मिला है। दूसरे दिन हमारे साथ मौजूद थीं एक्ट्रेस दिव्या दत्ता। इस दौरान उन्होंने कई सारे मुद्दों पर बात की चलिए जानते हैं उनके बारे में। पूरी फिल्म बनती है लेकिन कुछ इंटीमेट सीन्स वायरल होते हैं और उस पर खूब चर्चा होती है। इस पर आप क्या कहना चाहेंगी ? ये ऑडियंस पर डिपेंड करता है कि वो क्या पिक कर रही है। हो सकता है कि वो कहानी का उतना अहम पार्ट ना भी हो लेकिन उन्हें आगे कर दिया जाता है। ऐसी रील्स आती हैं और चली जाती हैं। मेन मुद्दा ये होता है कि अगर कहानी अच्छी है तो लोग उसे पसंद करते हैं ये इंटीमेट सीन्स आए गए हो जाते हैं। आपकी फिल्म चिरैया में आपके किरदार की बहुत तारीफ हुई। इसके बाद गजब रात में आप एकदम अपोजिट नेगेटिव रोल में नजर आईं। इसे कैसे मैनेज करती हैं ? हंसते हुए उन्होंने जवाब दिया कि मैनेज तो अच्छे से हो ही रहा है, नेगेटिव पॉजिटिव दोनों। इस साल अच्छा रहा पहले चिरैया, लास्ट मैन इन टॉवर और गजब रात की। बहुत सारी लेयर्स होती हैं और मैं खुश हूं कि मुझे अलग-अलग तरह के किरदार करने का मौका मिला। अगर चिरैया वाली कमलेश एक अच्छी महिला है तो गजब रात की सुनीता चौधरी भी कम नहीं है। तो मुझे वो कहने वाले कि हां ऐसा ही करों या वो करो, वो चीजें तोड़ने में मजा आता है। आपके आने वाले प्रोजेक्ट्स ? मनोज बाजपेई के साथ लास्ट मैन इन टॉवर रिलीज होगी ओटीटी पर। इसके अलावा जिमी शेरगिल के साथ एक लव स्टोरी आ रही है, तुम रहे न हम। फिर एक बॉयोपिक है जोकि एक आर्मी ऑफिसर की वाइफ पर आधारित है। शहीद कैप्टन अनिर्बान बंदोपाध्याय की मां शुक्ला बंदोपाध्याय के जीवन पर आधारित इस बायोपिक फिल्म का नाम ‘इकोज ऑफ वैलोर’ (Echoes of Valour) है। इसके अलावा वो मनोज बाजपेई के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसका नाम ‘गांधी एंड माय मदर’ (Gandhi and My Mother) रखा गया है। Post navigation शुभमन गिल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को छोड़ा पीछे प्रेमिका ने रखा करवाचौथ का व्रत, प्रेमी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, बोले- सहमति से हो शादी