नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : मराठी फिल्म जगत में मुख्य रूप से काम करने वाली ज्योति चांदेकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस का 69 साल की उम्र आयु में पुणे में निधन हो गया। उनके निधन का कारण अभी तक पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से उनका पुणे में इलाज चल रहा था। दुर्भाग्यवश 16 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे उनका निधन हो गया। दिग्गज अभिनेत्री को ‘थराल तार मग’ (Tharal Tar Mag) में पूर्णा अजी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारीअभिनेत्री की बेटी तेजस्विनी पंडित ने खुद उनके मौत की खबर दी है। ज्योति चंदेकर का अंतिम संस्कार 17 अगस्त, 2025 को सुबह 11 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनकी मृत्यु का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वह फिल्मों और टीवी शोज़ दोनों में अपनी शानदार उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं। अब, ज्योति की बेटी तेजस्विनी ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी दिवंगत मां के लिए एक श्रद्धांजलि नोट लिखा। यह नोट मराठी में उनकी दिवंगत आई (मां) के लिए लिखा गया था। इस मार्मिक नोट में ज्योति के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी गई है। Post navigation BCCI ने बदला नियम, घायल खिलाड़ी की जगह खेल सकता है नया प्लेयर Japan : जापान में भूकंप के झटके, इंडोनेशिया तक हुआ असर