काबुल, एनएआई : अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। देश में पिछले एक हफ्ते में बाढ़ से कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हो गए। वहीं 41 लोग लापता हैं। तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी के हवाले से यह जानकारी दी है। शफीउल्लाह रहीमी के मुताबिक , “मैदान वर्दक, काबुल, कुनार, पाकिता, खोस्त, नूरिस्तान, नंगरहार, गजनी, पक्तिका और हेलमंद में हाल ही में आई बाढ़ के चलते कम से कम 47 लोगों की मृत्यु हो गई है, और 57 लोग घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक फैज़ुल्लाह जलाली स्टानिकजई के मुताबिक , वारदाक राज्य में 32 लोगो की मृत्यु के साथ अपनी सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदा का अनुभव किया है, जिसमें रविवार तड़के जलरेज जिले में 23 मृत्यु सम्मिलित हैं। खामा प्रेस के मुताबिक , अधिकारी ने कहा कि लोगों की मृत्यु के अलावा, बाढ़ ने 500 आवासीय घर गिर गए है। सैयद हेकमतुल्लाह शमीम ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को परवान प्रांत में बाढ़ के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। जबकि यह देश बाढ़, भूकंप, हिमस्खलन, भूस्खलन और सूखे सहित प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सबसे संवेदनशील देशों में से एक है। पिछले हफ्ते टोलो न्यूज ने बताया था कि अफगानिस्तान में बाढ़ से 31 लोग मारे गए, 74 घायल हुए और 41 लोग लापता बताए गए हैं। रहीमी ने कहा कि इस दौरान 250 पशुओ की मृत्यु हो गई है। Post navigation ग्रामीणों ने ट्रक चालकों से वसूली करते खनन विभाग के तीन कर्मियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा PM Modi का विपक्षी एकता पर हमला