अल्पसंख्यक आरक्षण की बात..देश के खिलाफ साजिश-CM योगी

CM-YOGI

कानपुर, संवाददाता : घाटमपुर तहसील के पतारा ब्लॉक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्य नाथ ने कहा कि अल्पसंख्यकों को आरक्षण की बात देश के खिलाफ साजिश है। एक तरफ राम भक्त लोग हैं, तो दूसरी ओर राम द्रोही। सनातन सत्य है। रामद्रोहीयो की हमेशा हार होती है।

विपक्ष को निशाना साधते हुए कहा कि यदि यह सत्ता में आए, तो माफियाओ को गले लगाएंगे। अल्पसंख्यकों कोअधिक अधिकार देंगे, जो कांग्रेस कई बार ऐसा कर चुकी है। रंगनाथ व सच्चर कमेटी गठित इसीलिए किया गया था। कांग्रेस ने हमेशा विभाजन की राजनीति किया है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम भक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कोई एक शब्द नहीं बोला, लेकिन माफिया के फातिया पढ़ने जरूर गए थे। कहा कि एक वोट नए भारत के दर्शन करा रहा है। महिलाएं और सीमाएं सुरक्षित हैं। विकास के कार्य हो रहे हैं।

गन्ने का सर्वे करा रहे , शुगर कॉम्पलेक्स बनाएंगे

घाटमपुर क्षेत्र को लेकर कहा कि यहां पहले तमंचे बनते थे। डिफेंस कॉरिडोर को लेकर कहा कि अब यहां तोप बनती हैं। जब पूरी दुनिया में गरजेंगी, तो कानपुर का भी नाम होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम यहां पर सर्वे करा रहे हैं। गन्ने की गुंजाइश होती है, तो शुगर कॉम्पलेक्स बनाएंगे।

पहले मतदान, फिर जलपान
कहा कि अब कांग्रेसी अपने नेताओं को कोसते हैं कि यदि उनके नेता पहले ही राम मंदिर बनवा देते। माफिया को ठिकाने लगा देते, तो ये दिन न देखने पड़ते। बार बार अकबरपुर का नाम लेने पर मजाकिया लहजे से कहा कि बार बार यह नाम लेने में भी संकोच होता है। मौजूद जन समुदाय से कहा कि गुलामी के निशान खत्म करने में सहयोगी वोट देकर बनें। अंत में पहले मतदान, बाद में जलपान का नारा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *