iran : बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी सीमा के निकट 9 लोगों की हत्या

IRAN-NEWS

ईरान, एजेंसी : ईरान में बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी सीमा के नजदीक 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। किसी भी संगठन ने गोलीबारी की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तानी सीमा के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिणपूर्वी ईरान में नौ विदेशी नागरिकों की हत्या कर दिया। किसी भी व्यक्ति या समूह ने सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में गोलीबारी की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस क्षेत्र में लंबे समय से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ ही ड्रग्स तस्करों के बीच झड़पे होती रहती हैं। ईरान में ईंधन की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं।

मीडिया रिपोर्टों में शुक्रवार को कहा गया कि दोनों देशों के राजदूतों ने एक-दूसरे की राजधानी में गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया है।बलूच अधिकार समूह हलवाश ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि पीड़ित पाकिस्तानी मजदूर थे, जो एक आटो मरम्मत की दुकान पर रहते थे, जहां वे कार्य करते थे। इसमें कहा गया कि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

इस कारण हो रही ईंधन की तस्करी
इस क्षेत्र में लंबे समय से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ ही ड्रग्स तस्करों के बीच झड़पे होती रहती हैं। ईरान में ईंधन की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं और इसके कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ईंधन की तस्करी भी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *