SPORTS-NEWS

टोक्यो, डिजिटल डेस्क : बेसबॉल सुपरस्टार शोहेई ओहतानी ने दो हफ्ते पहले सभी को चौंकाते हुए अपनी शादी की घोषणा कर दिया। शोहेई ओहतानी शादी के बाद पहली बार अपनी नई नवेली दुल्हन की पहचान का खुलासा कर दिया है। शोहेई ने कहा कि उनकी पत्नी एक शीर्ष एथलीट हैं।

29 वर्ष के शोहेई ओहतानी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके इसका खुलासा कर दिया है। इसमें दोनों दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान लॉस एंजिल्स डोजर्स टीम के प्लेन पास दोनों लोग एक साथ खड़े हैं।

ओहटानी की पत्नी पूर्व खिलाड़ी हैं
जबकि , शोहेई ओहतानी के साथ उनकी पत्नी ममिको तनाका हैं, ममिको तनाका महिला जापान बास्केटबॉल लीग में फुजित्सु रेड वेव की पूर्व खिलाड़ी हैं। अंडर 16, 17 और अंडर 18 स्तर पर 27 वर्षीय ममिको तनाका जापान के लिए खेल चुकी हैं।

ओहटानी जापान में बेहद लोकप्रिय व्यक्ति
आप को ज्ञात हो ओहटानी जापान में बेहद लोकप्रिय व्यक्ति हैं। उन्होंने 29 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा था कि उन्होंने एक जापानी महिला से शादी कर ली है। पूरे जापान में यह खबर चर्चा का विषय बन गई थी, लेकिन ओहटानी महिला की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। दो सप्ताह बाद ओहटानी ने इसका खुलासा कर दिया है।