प्रयागराज,ब्यूरो : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2024 में एनडीए का गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी करेगा। इस बार की जीत 2014 से भी बेहतर होगी। उन्होंने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर भी जवाब दिया और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा। 2024 के चुनाव में एनडीए 2014 से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा। कहा कि इंडिया एलायंस निराश और हताश लोगों का गठबंधन है। राजनीति में बने रहने के लिए यह एलायंस बनाया गया है। इनका जनता की समस्याओं से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। अनुप्रिया पटेल सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल लंबे समय से सत्ता से बाहर हैं। जनता इनको लगातार नकार रही है। इससे यह घोर निराशा में हैं। राजनीति में बने रहने के लिए यह लोग इंडिया नाम से गठबंधन बनाकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। राहुल गांधी के सवाल पर अनुप्रिया ने कहा कि यह उनकी पार्टी का निर्णय है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका चुनाव लड़ें या न लड़ें यह उनकी पार्टी तय करेगी। लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने और प्रत्याशी उतारने का अधिकार है। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। फैसला तो जनता करेगी। कौन कितना जनता से जुड़ा है इसका फैसला चुनाव में हो जाएगा। एनडीए के प्रत्याशी यूपी में जहां भी लड़ेंगे विजय हासिल करेंगे । Post navigation CBI की जांच वाले भ्रष्टाचार के मामले अदालतों में 20 वर्षो से हैं लंबित, CVC की रिपोर्ट में खुलासा Farrukhabad Flood : फर्रुखाबाद में बाढ़ से चार की मौत