पेरिस, डिजिटल डेस्क : फ्रांस में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने गुरुवार को घोषणा की कि देश में जल्द ही पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर बनकर तैयार होगा, जिसका उद्घाटन सितंबर में होना है। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने इस पर गर्व करते हुए कहा कि भारतीय स्थापत्य कला के इस बेजोड़ मंदिर को भारत में तैयार किया गया है और इसे फ्रांस में स्थापित किया गया है। फांस में बनेगा पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर (बुसी-सेंट-जार्जेस में) फ्रांस का पहला भव्य और पारंपरिक हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसे प्राचीन भारतीय वास्तुकला शैली में बनाया जा रहा है। भारतीय प्रवासी सदस्य भवि पारिख ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के बाद हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारे लिए एक और महत्वपूर्ण अवसर है सितंबर में फ्रांस के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का उद्घाटन। हम सभी का स्वागत करते हैं कि वे यहां आएं। इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसे भारत में तैयार किया गया है और फ्रांस में स्थापित किया गया है।’ भारत के कुशल कारीगरों ने विशेष पत्थरों पर महीनों तक बहुत ही बारीक और सुंदर नक्काशी की है। इसके बाद इन तराशे हुए पत्थरों को भारत से फ्रांस ले जाकर आपस में जोड़ा गया है। डिज्नीलैंड पेरिस के पास स्थित यह मंदिर आने वाले समय में पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए शांति, आध्यात्मिकता और संस्कृति का एक बड़ा केंद्र बनेगा। बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर से जुड़े एक अन्य भारतीय प्रवासी सदस्य ने कहा कि मंदिर का निर्माण भारत से लाए गए नक्काशीदार पत्थरों का उपयोग करके किया गया है। यह मंदिर भारत में तराशकर बनाया गया है और फ्रांस में स्थापित किया गया है। हम फ्रांस, भारत और विश्वभर के हिंदू समुदाय के लोगों को आमंत्रित करते हैं। यहां सितंबर में 15 दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और सभी का स्वागत है। Post navigation श्रीबांकेबिहारी मंदिर में छेड़छाड़, विरोध करने पर महिला को जमीन में गिराया UN के मंच पर भारत ने सुरक्षा परिषद में दिखाया महिला सशक्तिकरण की धाक