भारती सिंह ने पेट भरने के लिए किया संघर्ष, फिर ऐसे बदली किस्मत

ENTERTAINMENT-NEWS

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : जब किसी फीमेल कॉमेडियन का जिक्र किया जाता है , तो लोगों के दिमाग में जो पहला नाम आता है वो भारती सिंह का हैं। भारती सिंह अपने हुनर के दम पर आज फैंस के बीच एक पहचान बनाई है।

भारती सिंह के पास आज नाम, शोहरत और प्यार सब कुछ है, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। भारती सिंह इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत किया है। जब कि, बहुत कम लोग कॉमेडियन के स्ट्रगल के बारे में जानते होंगे। भारतीसिंह 3 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसे भारती सिंह फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है।

2 वर्ष की उम्र में पिता की मृत्यु
भारती सिंह का जन्म 03 जुलाई, 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वो कई इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करती रहती हैं, वो चाहें फिर नीना गुप्ता हो या राजीव खंडेलवाल हो । कॉमेडियन अधिकतर अपनी स्ट्रगल स्टोरी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस इंटरव्यू में भारती सिंह ने कहा था कि जब वह 2 वर्ष की थीं, तो उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद उनकी मां ने ही सारी जिम्मेदारियां उठाई।

खाने के लिए करना पड़ा था संघर्ष

नीना गुप्ता के साथ बात करते हुए भारती सिंह ने बताया किया था कि उनके बहन भाइयों ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। भाई-बहन और माँ एक फैक्ट्री में कार्य किया करते थे। भारती सिंह को खाने तक के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लोगों का बासी खाना उनकी मां को मिलता था, जिसे वह खाते थे।

भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उनकी मां को मिठाई का डिब्बा मिलता था उससे वह लक्ष्मी गणेश की पूजा किया करते थे।

इन दो व्यक्तियों ने बदली कॉमेडियन की लाइफ
अपनी सफलता का श्रेय भारतीसिंह , कपिल शर्मा और सुदेश लहरी को देती हैं। भारती सिंह ने कहा था कि एक बार कॉलेज में सुदेश ने भारती सिंह को हंसाते हुए देखा था। तब भारती सिंह ने यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल जीता था। दूसरे साल में उनको कपिल शर्मा मिले, जिन्होंने उनको लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने की सलाह दी थी। इसके बाद भारती सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2017 में की थी हर्ष लिंबाचिया से की शादी
भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया। इसके बाद कॉमेडियन ने वर्ष 2022 में अपने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *