बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने खरीदी नई कार

ENTERTAINMENT-NEWS

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलेब्स नई कार खरीदते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी से लेकर खुशी कपूर ने अपनी पसंद की खरीदी है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। कपूर परिवार में रविवार को एक और नई कार की एंट्री हुई है। अभिनेत्री जाह्नवी ने भी नई कार खरीदी है।

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म देवरा को लेकर चर्चा में है। इस बीच एक्ट्रेस के घर नई गाड़ी की एंट्री हुई है। उन्होंने खुद को एक शानदार कार गिफ्ट दिया है। सोशल मीडिया पर देवरा एक्ट्रेस की नई कार का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने खुद को मेटालिक वाइन रंग की टोयोटा लेक्सस कार गिफ्ट में की है। वीडियो में देख सकते हैं रेड कलर की गाड़ी मुंबई की सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं। इस गाड़ी की कीमत 2.50 करोड़ बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *