British Parliament में जय श्रीराम के जयकारों की गूँज

BRITISH-PARLIAMENT

लंदन, एएनआइ : अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा विग्रह का पूरा विश्व बढे इंतजार कर रहा है। इस बीच ब्रिटिश संसद जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। ब्रिटेन की सनातन संस्था (एसएसयूके) ने ब्रिटिश संसद में शंख की दिव्य ध्वनि के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। हाउस आफ कामन्स के अंदर का माहौल राममय हो गया था। श्रीराम को महापुरुष के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीराम के भावपूर्ण भजन सुनाए गए, जिसके बाद एसएसयूके सदस्यों ने काकभुशुण्डि संवाद की प्रस्तुति किया। सनातन संस्था ने इस दौरान गीता के 12वें अध्याय का पाठ कर भगवान श्रीकृष्ण का भी स्मरण किया गया । हैरो के सांसद बाब ब्लैकमैन ने हन्सलो की स्वामी सूर्य प्रभा दीदी , राज राजेश्वर गुरु जी और ब्रह्मर्षि आश्रम, कार्यक्रम की अध्यक्षता किया।

ब्रिटिश घोषणापत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को प्रस्तुत सामुदायिक संगठनों, ब्रिटेन के लगभग 200 मंदिरों और संघों द्वारा हस्ताक्षरित किया जाएगा। ब्रिटेन में धार्मिक संघटनो ने एक बयान जारी कर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा विग्रह समारोह का स्वागत करने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *