चेन्नई, एनएआई : लोकसभा चुनाव के विरोध में ऑनलाइन अभियान चलाने वाले हिज्ब उत तहरीर संगठन के छह सदस्यों को तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी वीडियो जारी कर आम लोगों को उकसा रहे थे कि वे चुनाव में वोट न डालें। पकड़े गए लोगों में एक शख्स और उसके दो बच्चे भी सम्मिलित हैं। लोकतंत्र को हराम करार दियासभी आरोपित इस्लाम धर्म का पालन करने वाले हैं और अपने ‘फालोअर्स’ को इस्लाम का पालन करने के लिए भी प्रेरित कर रहे थे। केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। लोकतंत्र को हराम करार देते हुए इन लोगों ने कहा कि जो भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेगा वह भी हराम काम करेगा। आरोपितों में एक इंजीनियरआरोपितों में एक हामिद हुसैन पेश से मैकेनिकल इंजीनियर है। अन्य आरोपितों की पहचान अहमद मंसूर, अब्दुल रहमान, मोहम्मद मउरिस, नवाज शरीफ, अहमद अली के रूप में हुई है। गौरतलब है कि हिज्ब उत तहरीर संगठन पर कई देशों में प्रतिबंध लगाया जा चुका है। Post navigation Papua New Guinea : भूस्खलन से 300 की मौत, कई गांव प्रभावित फिल्म काकुडा में अलग अंदाज में दिखेंगी सोनाक्षी