Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ने लगी ठंड

snowfall on mountains

New Delhi डिजिटल डेस्क | पहाड़ों पर लगातार गिर रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रो पर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब और हरियाणा , उत्तर प्रदेश ,में अब ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में ठंडक और बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड

राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। पहाड़ों की ठंड नीचे आने के कारण से मैदानी क्षेत्रो में पारा गिरने लगा है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक , आने वाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तो अधिकतम पारा 23 डिग्री तक जा सकता है।

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर, छाएगा घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक , आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में कोहरा और छाने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश -बिहारमें भी गिरा पारा

बिहार में भी ठंड़ी हवाओं के चलते ठंड में वृद्धि देखने को मिल रहा है। सुबह और शायम में तो शीतलहर चलती महसूस होती है। यही हाल उत्तर प्रदेश का है और यहां कोहरा छाने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है।

इन राज्यों में वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक , दक्षिण भारत के कई क्षेत्रो में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त किया है। केरल, तमिलनाडु के कई इलाकों में वर्षा से पारा भी गिरेगा। तमिलनाडु में तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *