नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : दृश्यम फ्रैंचाइजी के फैंस को गायतोंडे के किरदार का परिचय देने के जरूरत नहीं। भले ही अजय देवगन के किरदार विजय सालगांवकर के खिलाफ आईजी मीरा देशमुख (तबु) और बाकी के पुलिस वाले हों, लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा नफरत शायद गायतोंडे से ही हुई होगी। हालांकि तीसरी किस्त में गायतोंडे ने हमें हंसाया भी बहुत है लेकिन पहली और दूसरी किस्त में जब वह विजय के परिवार को टॉर्चर करता है तो विजय के साथ-साथ दर्शकों का भी खून खौल जाता है। हालांकि अब गायतोंडे का किरदार निभाने वाले एक्टर कमलेश सावंत ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसने सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि दृश्यम की शूटिंग के दौरान इशिता दत्ता को रियल में थप्पड़ लग गया था। जब इशिता दत्ता को सच में लगा थप्पड़ एक इंटरव्यू में कमलेश ने बताया कि उन्होंने एक तय दूरी रखकर सीन की रिहर्सल की थी। लेकिन, जब कैमरा चालू हुआ, तो वह दूरी कम हो गई और उनका हाथ इशिता के चेहरे पर जा लगा। Post navigation न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मैच से ऋषभ पंत हुए बाहर कानपुर से दिल्ली का सफर वंदे भारत स्लीपर का नियमित संचालन 2 नवंबर से