संवाददाता , नागांव। असम के नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म (Assam gang rape case) को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की म्रत्यु हो गई है। पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी। तभी तफजुल इस्लाम ने तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की प्रयास किया । तालाब में डूबने से तफजुल इस्लाम की मृत्यु हो गई। तालाब में डूबने से हुई मौत पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि तलाब में डूबने की आशंका से पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। दो घंटे बचाव अभियान चलाने के बाद तफजुल इस्लाम का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। तीन लोगों ने मासूम के साथ किया था दुष्कर्म गुरुवार (22 अगस्त) को दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उस लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया था। शाम 6 बजे पीड़ित लड़की अपनी ट्यूशन क्लास से घर लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना को लेकर असम के लोगों में काफी आक्रोश है। लोग आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। Post navigation UP: करोड़ों के मकान में नौ लाख की लिफ्ट…इटालियन मार्बल भी High Court : युवती पर फब्ती कसने के आरोपी की जमानत खारिज