नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपने प्रदर्शन के कारण आलोचना का शिकार हुए हैं, लेकिन बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ वह फैंस की आलोचना का शिकार बने। वजह यह थी कि महेंद्र सिंह धोनी ने डैरिल मिशेल को रन लेने से रोक दिया और महेंद्र सिंह का यह रवैया फैंस को पसंद नहीं आया। महेंद्र सिंह धोनी ने पारी के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेला। डैरिल मिशेल तेजी से सिंगल लेने दौड़े, लेकिन धोनी ने दो कदम आगे आने के बाद उन्हें लौट जाने को कहा। मिशेल ने इतनी देर में सिंगल पूरा किया और जब उन्होंने देखा कि धोनी नहीं दौड़े तो वह अपने छोर पर दौड़ते हुए पहुंचे। मिशेल तब रन आउट होने से बच गए। पठान ने की आलोचना क्रिकेट फैंस तो महेंद्र सिंह धोनी की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सीएसके के पूर्व कप्तान की कड़ी निंदा किया । कमेंट्री कर रहे पठान ने ऑन एयर बोलै उन्हें धोनी का यह रवैया पसंद नहीं आया। पठान ने कहा, ”मैं इससे खुश नहीं हूं। डैरिल मिशेल को भी बैटिंग करनी आती है। वह भी लंबे शॉट जमा सकते हैं।” पठान ने कहा, ”धोनी को सिंगल लेने से इंकार नहीं करना चाहिए था। यह टीम गेम है। किसी भी टीम गेम में ऐसा नहीं करें। डैरिल मिशेल भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। अगर वो एक गेंदबाज होते तो मैं समझ सकता था। तब वो रन लेने को छोड़ सकते थे।” मिशेल के साथ हुई एक और हिटडैरिल मिशेल के साथ सीएसके ने हिट कर दी। चेन्नई की पिच बुधवार को ऐसी थी, जो मिशेल की बल्लेबाजी स्टाइल को रास आती। मगर येलो ब्रिगेड ने मिशेल को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा और वो केवल एक गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके को इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 7 विकेट से हार सहनी पड़ी। Post navigation Jaunpur : नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी London : डॉ. पूर्णिमा ने जीता ब्रिटिश वन्यजीव चैरिटी गोल्ड अवार्ड