kolkata doctor murder case

एजेंसी, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार-हत्या प्रकरण में आज पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपना दर्द बयां किया है। द्रौपदी मुर्मु ने अपनी पहली टिप्पणी में बोली कि वह ‘निराश और भयभीत’ हैं।

‘बस बहुत हो गया’

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर दुखी राष्ट्रपति मुर्मु ने समाचार एजेंसी पीटीआई से वार्ता करते हुए कहा कि एक ओर छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी ओर अपराधी खुले आम घूम रहे थे। ‘बस बहुत हो गया।

समाज को आत्मनिरीक्षण की जरूरत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोली कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता। समाज को ‘ईमानदार, निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण’ की आवश्यकता है,स्वयं से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुआ दुष्कर्म

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और कथित यौन उत्पीड़न की घटना से राष्ट्रीय स्तर में आक्रोश फैल गया और देश के विभिन्न राज्यों में कई रैलियां की गईं।

देश के कई हिस्सों में डॉक्टर स्ट्राइक में चले गए और अस्पताल की ज्यादातर सेवाएं ठप हो गई थीं।