नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क : ICC Launches Women’s World Cup Official Theme Song : 30 सितंबर से महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होने वाला है। इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि इसका फाइनल मैच 2 नवंबर को होगा। इस बीच ICC ने ऑफिशियल इवेंट सॉन्ग “Bring It Home” रिलीज कर दिया है। यूट्यूब चैनल में रिलीज हुए इस सॉन्ग में साउंड-ट्रैक है, जिसे भारत की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है। इस गाने का लक्ष्य है फैंस को एकजुट करना। Women’s World Cup 2025 का ऑफिशियल गाना लॉन्चदरअसल, तरिकिता तरिकिता तरिकिता धॉम” और धड़कन से प्रेरित ‘धक-धक, वी ब्रिंग इट होम’ जैसे कैची हुक्स से सजा यह गाना हर उस महिला के सपनों को बखूबी दर्शाता है, जो इस बड़े टूर्नामेंट में मैदान पर उतरने वाली है। इस गाने में एक लाइन “पत्थर पिघलाना है, एक नया इतिहास बनाना है। खेल ऐसा दिखाना है, मुट्टी में जीतकर सिर हिलाना है। तैयार है, तेरा ये जुनून…” Post navigation केवल 90 दिनों में बच्चों का तेज़ी से विकास करता है-चिलरन फुल ICICI Prudential Life : दावा निपटान अनुपात के साथ रही उद्योग में अग्रणी