इस्लामाबाद, डिजिटल डेस्क : पाकिस्तान के रावलपिंडी में, जहां प्राकृतिक गैस दिन में मुश्किल से 6 घंटे ही मिल पाता है और LPG की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहां सर्दियां करीब आते ही लोग अपना चूल्हा जलाने के लिए फिर से लकड़ी, कोयले और केरोसीन का सहारा लेने लगे हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोग अब सस्ते विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे कि बेकार फर्नीचर की लकड़ी और लकड़ी का बुरादा। लोगों को LPG सिलिडर की बढ़ती कीमतों का भी सामना करना पड़ रहा है। एक नया घरेलू सिलिंडर अब 13,500 पाकिस्तानी रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 10,000 पाकिस्तानी रुपये थी। सिलिंडर रिफिल कराने की कीमत 3,000 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 5,000 पाकिस्तानी रुपये हो गई है। वहीं, कमर्शियल सिलिंडर रिफिल कराने का खर्च लगभग दोगुना होकर 25,000 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है। लकड़ी और कोयले की कीमतें बढ़ीं पाकिस्तान में जलाऊ लकड़ी और कोयले की कीमतें भी बढ़ गई हैं। सूखी जलाई लकड़ी 1,500 से 1,800 पाकिस्तानी रुपये प्रति म न बिक रही है, जबकि सामान्य लकड़ी की कीमत 1,300 से 1,400 पाकिस्तानी रुपये प्रति मन है और लकड़ी के बुरादे की कीमत लगभग 700 पाकिस्तानी रुपये प्रति मन है। फर्नीचर फैक्ट्री के मालिक मुहम्मद फैजान ने बताया कि पहले लकड़ी का कचरा नाला लाई के पास फेंक दिया जाता था, अब लोग इसे इकट्ठा कराने खाना पकाने के काम में ला रहे हैं। सरकारी कर्मचारी भी लकड़ी का इस्तेमाल करने को मजबूर ऑल-पाकिस्तान क्लर्क्स एसोसिएशन के डिविजनल प्रेसिडेंट शहजाद मंजूर कियानी ने कहा कि महंगाई और गैस की अनिश्चित सप्लाई ने सरकारी कर्मचारियों को भी फिर से लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने बताया कि परिवारों को LPG पर हर महीने 10,000 पाकिस्तानी रुपये से लेकर 12,000 पाकिस्तानी रुपये तक खर्च करना पड़ रहे हैं। यह संकट ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान में LPG की सप्लाई पर और अधिक दबाव है। ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने नवंबर के लिए LPG की आधिकारिक कीमत बढ़ाकर 2,94,075 पाकिस्तानी रुपये प्रति टन कर दी है, जो अक्टूबर में 2,79,341 पाकिस्तानी रुपये प्रति टन थी। घरेलू सिलिंडर की कीमत 173 पाकिस्तानी रुपये का इजाफा इसके परिणामस्वरूप, 11.8 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर की कीमत 173 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 59 रुपये) बढ़कर 3,470 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1,194 रुपये) हो गई है, जिससे आधिकारिक खुदरा दर 294 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 101 रुपये) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि, खबरों के अनुसार, खुले बाजार में LPG 630 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 217 रुपये) प्रति किलोग्राम तक बिक रही है, जबकि कंपनियों की फ्रेंचाइजी 400 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 138 रुपये) प्रति किलोग्राम तक वसूल रही हैं। Post navigation ममता का CEC पर तंज, अखिलेश बोले- ऐसी विदाई करेंगे, दोबारा वापसी नहीं होगी गाजा में इजरायल ने फिर किए हमले, 8 लोगों की मौत