Parineeti Raghav Wedding : परिणीति और राघव 24 सितंबर को लेंगें सात फेरे, सुबह शादी तो रात में होगा रिसेप्शन

RAGHAV-PARNEETI

नई दिल्ली,एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में है। बीते दिनों खबर आई थी कि ये कपल इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में कपल का रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ था। वहीं अब वेडिंग कार्ड की भी झलक सामने आ गई है।

राघव -परिणीति की शादी का कार्ड

सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें प्री-वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक की जानकारी दी गई है। लंबे इंतजार के बाद अब ऑफिशियली इस कपल की शादी की डेट सामने आ गई है, जिसके मुताबिक कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेंगें। सोशल मीडिया पर कपल के एक फैन ने इसे शेयर किया है।

उदयपुर के होटल में होंगे सारे फंक्शन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को व्हाइट थीम पर बनाया गया है। कपल के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 22 सितंबर से शुरू होकर और 24 सितंबर को खत्म होगी।

कब होंगे शादी के शादी के फंक्शन्स
पहले पहले बात करते है एक्ट्रेस की होने वाली चूड़ा सेरेमनी जो 23 सितंबर की सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 23 सितंबर को संगीत सेरेमनी होगी शाम 7:00 बजे। शादी की 24 सितंबर होगी। जयमाला का समय शाम 3:30 बजे का रखा गया है। तो वहीं ये कपल फेरे शाम 4:00 बजे लेगा। एक्ट्रेस की विदाई 24 सितंबर शाम 6:30 बजे होगी और रिसेप्शन उसी दिन रात 8:30 बजे होगा।

चंडीगढ़ में भी होगा रिसेप्शन
इसे पहले इस कपल का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड सामने आया है, जिसमें रिसेप्शन 30 सितंबर को चंडीगढ़ में होने की जानकारी दी गई थी। ये कपल चंडीगढ़ के ताज होटल में भी एक रिसेप्शन करने वाला है। इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान समेत कई हस्तियां शामिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *