Raha Cute Video : रणबीर-आलिया की लाडली Raha की तस्वीर वायरल

RAHA-KAPOOR

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : स्टार कपल की तरह उनके बच्चे भी लाइमलाइट से पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं। कुछ नन्हे स्टार किड्स तो जन्म होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। पहले करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान सोशल मीडिया सेंसेशन थे और अब उनकी भतीजी राहा कपूर भी अपनी मासूमियत से लोगों का दिल चुरा रही हैं।

पिछले साल क्रिसमस पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार अपनी बेटी राहा कपूर को दुनिया से इंट्रोड्यूस कराया था। दोनों ने अपनी बेटी के साथ पैपराजी को पोज दिया था और राहा की पिक्चर्स आते ही इंटरनेट पर छा गई थी। तब से राहा जब भी स्पॉट होती हैं, उनकी फोटोज वायरल होने में तनिक भी समय नहीं लगता है। हाल ही में, उन्होंने अपने क्यूट एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लिया है।

क्यूटनेस से दिल जीतती हैं राहा

इसी साल क्रिसमस पर राहा कपूर को अपने मम्मी-पापा के साथ नानी के घर क्रिसमस मनाते हुए देखा गया था। कपल अपनी बच्ची के साथ बाहर आकर पैपराजी को पोज देने भी आए थे। उस वक्त राहा कैमरा या पैपराजी से डरने की बजाय खिलखिलाकर उन्हें हाय कर रही थीं और यहां तक कि उन्हें फ्लाइंग किस भी देती हुई नजर आई थीं। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

एयरपोर्ट पर राहा ने की क्यूट हरकत

27 दिसंबर की रात राहा कपूर अपने मम्मी-पापा के साथ घूमने के लिए मुंबई से रवाना हुईं। वह एयरपोर्ट पर अपनी मां की गोद में आईं। पहले तो वह अपनी मां से चिपकी हुई थीं, लेकिन जब पैपराजी ने उन्हें बाय किया तो खिलखिलाते हुए राहा ने भी उन्हें वेव किया और प्यारी आवाज में बाय कहा। यही नहीं, राहा ने उन्हें फ्लाइंग किस देकर न केवल पैपराजी को खुश कर दिया, बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया। राहा की इस क्यूट हरकत को देख आलिया अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रही थीं।

व्हाइट ड्रेस में हुईं स्पॉट
सोशल मीडिया पर जैसे ही राहा का ये वीडियो सामने आया, लोग जमकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। बात करें लुक की तो ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में रणबीर बहुत हैंडसम लग रहे थे। वहीं, व्हाइट जैकेट, टैंक टॉप और डेनिम जैकेट में आलिया ने कैजुअल लुक कैरी किया था। राहा हमेशा की तरह ऑल-व्हाइट आउटफिट में प्यारी लग रही थीं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। शादी के 7 महीने बाद ही उन्होंने एक प्यारी सी बेटी राहा का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था। दो साल की राहा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में शामिल हो गई हैं।