राजेश खन्ना ने इस एक्ट्रेस के चलते संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ा था थप्पड़

ENTERTAINMENT-NEWS

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : राजेश खन्ना और संजीव कुमार के अनबन के कई कहानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुनने को मिल जाती हैं। दोनों ही अपने दौर के सुपरस्टार रहे थे। ऐसे में एक बार राजेश खन्ना ने संजीव कुमार के थप्पड़ मार दिया था।

राजेश खन्ना के इस गुस्से के पीछे वजह एक अभिनेत्री थीं, जिनके साथ राजेश का रिश्ता रह चुका था। राजेश खन्ना को जब मालूम हुआ कि संजीव कुमार उस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं, तो वह गुस्से से लाल हो गए ।

राजेश खन्ना ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी, लेकिन इससे पहले उनका अफेयर अभिनेत्री अंजू महेंद्रू के साथ रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक , राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू ने 7वर्षो तक एक साथ, लेकिन जब शादी करने की बारी आई, तो अंजू महेंद्रू ने काका का रिश्ता ठुकरा दिया। इसके बाद दोनों अलग हो गए।

संजीव से क्यों चिढ़े राजेश खन्ना ?
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री का नाम संजीव कुमार से जुड़ा। जब की , ये सिर्फ एक अफवाह थी, लेकिन काका ने इसे सच मान लिया और मन में संजीव कुमार के लिए नफरत भर लिया। अंजू महेंद्रू ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में संजीव कुमार और राजेश खन्ना को लेकर बात की थी और थप्पड़ वाले किस्से के बारे में बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *