नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड और टीवी स्टार राम कपूर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से ही लाइमलाइट में है। हर कोई बस एक्टर की तारीफ कर रहा है। जल्द ही वो जल्द ही रुपहले पर्दे पर भी वपासी कर रहे हैं। इस बीच वो अपनी शानदार कार को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। राम कपूर पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने 5.21 करोड़ रुपये की अल्ट्रा-लग्जरी हाइब्रिड SUV खरीदी है। यह कार राम कपूर पहले से ही शानदार कार कलेक्शन में नया इजाफा है। सोशल मीडिया पर राम कपूर की इस कार की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए, इस खबर की पूरी डिटेल जानते हैं। राम कपूर की नई लग्जरी कार राम कपूर ने हाल ही में एक अल्ट्रा-लग्जरी कार, लैंबॉर्गिनी उरुस SE, खरीदी है, जिसकी कीमत 5.21 करोड़ रुपये है। इस हाइब्रिड SUV की शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये है, लेकिन राम कपूर ने इसे खास कस्टमाइजेशन के साथ लिया है। वायरल फोटो और वीडियो में राम कपूर को डीलरशिप पर कार की डिलीवरी लेते और इसके साथ पोज़ देते देखा गया। उन्होंने इस कार को स्टाइलिश वर्डे गिया रंग में चुना, जो इसकी खूबसूरती को और चार चाँद लगाता है। एक वीडियो में राम कपूर डीलरशिप स्टाफ से बात करते और कार के ड्राइवर सीट पर बैठकर इसका आनंद लेते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोजराम कपूर की इस नई कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। फैंस उनकी इस उपलब्धि की तारीफ कर रहे हैं। X पर एक यूजर ने लिखा, “राम कपूर की नई लैंबॉर्गिनी उरुस SE देखकर मजा आ गया। उनके नए लुक के साथ ये कार परफेक्ट है!” एक अन्य पोस्ट में लिखा, “राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी ने 4.57 करोड़ की इस लग्जरी कार को अपने कलेक्शन में शामिल कर लिया ।” यह कार अपनी रेयर कस्टमाइजेशन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। Post navigation अमेरिका से सोने की तस्करी करने वाला AIR India का क्रू मेंबर गिरफ्तार Agra : झमाझम बारिश….धंस गई सड़क और जमीन में समा गया युवक