Gorakhpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूटेरा गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली

संवाददाता , गोरखपुर रामगढ़ताल पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मुठभेड़ में लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, उसका एक साथ मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि फरार बदमाश का नाम आकाश साहनी है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को रामगढ़ताल थाने में लूट का केस दर्ज हुआ था। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी बुहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी लहसड़ी बंधे के रास्ते लूट की बाइक से कहीं जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

तब आरोपियों ने पुलिसवालों पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के दाहिने पैर में गोली लगी और वह बंधे पर गिर गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी प्रिंस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी आकाश साहनी फरार हो गया। प्रिंस के कब्जे से पुलिस ने 0.315 बोर तंमचा, एक कारतूस व एक अदद खोखा तथा लूट की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *