robo-shankar-death

नई दिल्ली , एंटरटेनमेंट डेस्क : अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और अभिनय के जरिए एंटरटेन करने वाले अभिनेता रोबो शंकर अपने चाहने वालों को उदास करके इस दुनिया से चले गए हैं। बीती रात को जैसे ही इंडस्ट्री को उनके निधन की खबर लगी, शोक की लहर दौड़ पड़ी।

रोबो शंकर के जाने से न केवल परिवार और फैंस को बड़ा झटका लगा है, बल्कि सेलेब्स भी हैरान हैं। 18 सितंबर की रात को उनका निधन हुआ। कुछ समय से उनकी तबीयत नासाज थी। उन्हें पीलिया भी हो गया था। कुछ समय पहले वह एक रियलिटी शो में भी आए थे, जहां उनकी हालत देख उनके चाहने वाले परेशान हो गए थे।

सेट पर बेहोश हो गए थे रोबो शंकर

रोबो शंकर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 18 सितंबर की रात वो मनहूस घड़ी थी, जब अभिनेता ने महज 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मालूम हो कि निधन से ठीक एक दिन पहले अभिनेता सेट पर अचानक बेहोश हो गए थे और उन्हें यूनिट के मेंबर्स ने अस्पताल पहुंचाया था। शुक्रवार को अभिनेता का अंतिम संस्कार होगा।