रूस में आज से राष्ट्रपति चुनाव शुरू, पुतिन की स्थिति मजबूत

PRESIDENT-PUTIN

मॉस्को, एपी : यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चुनावी मैदान में खड़े हैं। (15 मार्च) आज से राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो चुके हैं। इस चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का फिर जीतना लगभग तय है।

पुतिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में रूस के नागरिकों से मतदान केंद्रों पर जाने और मतदान करने की अपील किया । रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति जीतने वाले हैं।

पुतिन को चुनाव में किसी विपक्षी नेता से नहीं मिल रही कड़ी टक्कर

71 वर्षीय पुतिन अपने पांचवें कार्यकाल के लिए लगभग निर्विरोध चुनाव लड़ रहे हैं। उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी या तो जेल में हैं या विदेशो में निर्वासन में हैं। पुतिन के धुर-विरोधी कहे जाने वाले एलेक्सी नवलनी की विगत ही में एक जेल में मृत्यु हो गई थी।

पर्यवेक्षकों को यह उम्मीद न के बराबर है कि चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होगा। इस कारण से मतदाताओं के सामने बहुत कम विकल्प मौजूद हैं, स्वतंत्र निगरानी की संभावनाएं बहुत ही सीमित हैं। रूस में तीन दिनों में 100,000 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

अमेरिका ने चुनाव को लेकर क्या बोला ?
अमेरिका इस चुनाव को गंभीरता से नहीं ले रहा। वहीं, अमेरिका के अनुसार चुनाव महज दिखावा है। वाशिंगटन में सेंटर फॉर यूरोपियन पॉलिसी एनालिसिस में डेमोक्रेटिक रेजिलिएंस के निदेशक सैम ग्रीन ने कहा,” रूस में चुनाव एक दिखावा है। पुतिन चुनाव को नियंत्रित कर रहे हैं।

लेक्सी नवलनी की पत्नी ने रूस की जनता से किया अपील
चुनाव से पहले एलेक्सी नवलनी की पत्नी ने रूस की जनता से पुतिन के खिलाफ वोट करने की अपील किया ।एलेक्सी नवलनी ने कहा कि इस चुनाव में हमे दिखाना होगा कि हमारा अस्तित्व है और हम पुतिन के खिलाफ हैं। आगे क्या करना है यह आप पर निर्भर है। आप पुतिन को छोड़कर किसी भी उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं। अपने वोट को बर्बाद भी कर सकते हैं

जबकि कि पर्यवेक्षकों को यह उम्मीद न के बराबर है कि चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंन्त्र होगा। इस तथ्य से परे कि मतदाताओं के सामने बहुत कम विकल्प मौजूद हैं, स्वतंत्र निगरानी की संभावनाएं बहुत सीमित हैं। रूस में तीन दिनों में 100,000 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *