Parineeti Chopra : सानिया मिर्जा ने परिणीति के लिए किया ये पोस्ट

PARNEETI-SANIYA

नई दिल्ली,एंटरटेनमेंट डेस्क : ‘ऊंचाई’ फेम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदगी के सबसे खास पल को एन्जॉय कर रही हैं। 24 सितंबर 2023 को 34 साल की अभिनेत्री अपने प्यार राघव चड्ढा के साथ हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगी। परिणीति की शादी के लिए उनकी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा भी बहुत एक्साइटेड हैं।

सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। परिणीति के इस खास दिन पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेस्टी परिणीति चोपड़ा के साथ एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। तस्वीर में ब्लू टॉप और डेनिम जींस में स्टाइलिश लग रहीं परिणीति ने सानिया को पीछे से कसकर गले लगाया हुआ है। वहीं, रेड ड्रेस में सानिया हॉट लग रही हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन में लिखा, “बधाई हो ब्यूटीफुल गर्ल। अब तुम्हें सबसे बड़ी झप्पी देने की मेरी बारी है।” सानिया ने हंसी वाली इमोजी के साथ परिणीति को टैग भी किया है।

शुरू हुई परिणीति-राघव की प्री-वेडिंग सेरेमनी
23 सितंबर 2023 से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। एक फोटोग्राफर ने लीला पैलेस से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिससे उनके प्री-वेडिंग फंक्शन एन्जॉय कर रहे मेहमानों की झलकियां देखी जा सकती हैं। छत पर परिणीति के पिता, भगवंत मान समेत कई लोग नजर आ रहे हैं।

कहां हो रही राघव चड्ढा और परिणीत की शादी?
पहाड़ों से घिरा और झील किनारे बसा उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति और राघव शाही शादी करेंगे। खबरों की मानें तो राघव चड्ढा नाव में बैठकर बारात लेकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *