नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : स्टार किड्स और उनका एक्टिंग करियर कितना सफल रहा या नहीं इसको लेकर जागरण डॉट कॉम एक स्पेशल सीरीज चला रहा है। जिसमें आपको हर रोज एक गुमनाम स्टार किड की जानकारी दी जाती है। इस कड़ी में अगला नाम सुपरस्टार शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर का शामिल हो रहा है। अपने माता-पिता और बड़े भाई की तरह सनाह कपूर भी बॉलीवुड में करियर बनाने चली थीं। शाहिद की फिल्म से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू भी किया। लेकिन अफसोस वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में स्टारडम हासिल करने में नाकाम रहीं। आइए एक नजर सनाह के एक्टिंग करियर पर डालते हैं। नहीं चला सनाह कपूर का एक्टिंग करियर सनाह कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री शोभा पाठक की बेटी हैं। दरअसल शाहिद की मां नीलिमा आजिमी से अलग होने के बाद पंकज ने शोभा से दूसरी शादी रचाई। फिल्मी फैमिली बैकग्राउंड होने के जरिए सनाह पर बॉलीवुड में करियर बनाने का प्रेशर जरूर होगा। अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सनाह ने हिंदी सिनेमा में साल 2015 में बड़े भाई शाहिद कपूर की फिल्म शानदार से एक्टिंग में डेब्यू किया। इस फिल्म में सनाह के पिता पकंज कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अहम भूमिका अदा की। हालांकि, ये फिल्म कुछ खास नहीं चली, लेकिन सनाह की एक्टिंग को सभी ने सराहा। माना जा रहा था कि शानदार के बाद एक स्टार किड के तौर पर सनाह कपूर को और कई बड़े ब्रेक मिलेंगे, पर ऐसा हो न सका। शानदार- 2015 राम प्रसाद तेहरवी- 2019 सरोज का रिश्ता- 2022 सनाह को अगली फिल्म 4 साल बाद मिली, जिसका नाम राम प्रसाद की तेहरवी था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। आखिरी बार शाहिद की सौतेली बहन को बतौर एक्ट्रेस 2022 में आई मूवी सरोज का रिश्ता में देखा गया था। 3 साल से नहीं की कोई फिल्मइस तरह से पिछले 3 साल से सनाह कपूर एक्टिंग से ब्रेक पर मौजूद हैं। एक फेमस स्टार किड होने के बावजूद सनाह को कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं मिली है, जिनमें उनकी झलक देखने को मिल सके। इस तरह से कहा जाए तो सनाह का एक्टिंग करियर फ्लॉप रहा है और मौजूदा हालातों को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने बॉलीवुड से मुंह मोड़ लिया है। मालूम हो कि सनाह शादीशुदा हैं, उन्होंने 2023 में ब्वॉयफ्रेंड मयंक पहवा संग शादी रचाई। Post navigation Delhi-Dehradun Corridor में NHAI ने चलवाया बुलडोजर Lucknow : RRU और UP Jail Administration के बीच MoU पर हस्ताक्षर