नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी। हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 में सुपरस्टार अक्षय कुमार का कैमियो देखने को मिलेगा। अब जब स्त्री 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो ये खबर भी सच साबित होती है और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री दिखाई गई। लेकिन इसके साथ स्त्री 2 में ये भी पता चलता है कि इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे हिस्से में अक्षय कुमार का मुख्य किरदार होने वाला है। आइए मामले को विस्तार से समझते हैं। स्त्री 3 में अक्षय फैलाएंगे डर 14 अगस्त के इवनिंग शो के साथ स्त्री 2 ने बड़े पर्दे पर दस्तक दिया है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की कमाल का अभिनय की सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है।इसके साथ ही अक्षय कुमार के कैमियो ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। स्त्री 2 के अंतिम में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार सरकटे की आत्मा को अपने अंदर प्रवेश कर लेते हैं और इसके कारण अक्षय एक खौफनाक राक्षस बन जाते हैं। इस सीन को देख कर पता चलता है कि स्त्री फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में अक्षय कुमार ही चंदेरी के अगले राक्षस बनकर लौटेंगे। दरअसल स्त्री 2 में भूत सरकटा अक्षय का पूर्वज दिखाया गया है। उसके अंत के बाद अक्षय अपना लेते हैं। आपकी एक्साइटमेंट स्त्री 2 और स्त्री 3 के लिए अधिक बढ़ गई होगी। फिलहाल स्त्री के तीसरे पार्ट में अभी काफी समय लगेगा, लेकिन आप थिएटर में जाकर स्त्री 2 की कहानी का आनंद ले सकते हैं। खेल खेल में भी हुई रिलीजस्त्री 2 में कैमियो के अतिरिक्त अक्षय कुमार फिल्म खेल खेल में भी नजर आने वाले हैं, जो आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ, तापसी पन्नू, फरदीन खानआदित्य सेहल, प्रज्ञा जायसवाल, वाणी कपूर और एमी विर्क जैसे कलाकार नजर आएंगे। Post navigation 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा विदेशी धरती पर युजवेंद्र चहल ने डेब्यू मैच में ही चटकाए 5 विकेट