सुनील शेट्टी ने बेटे संग महाकाल दर्शन की फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

ENTERTAINMENT-NEWS

उज्जैन, संवाददाता : महाकाल मंदिर में तीन दिनो पहले दर्शन के लिए सुबह भस्म आरती में सम्मिलित हुए फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ मंदिर आए थे। पिता पुत्र दोनों ने शंकर जी की भक्ति में लीन होकर महाकाल बाबा की भस्म आरती के दर्शन किए थे। दर्शन करने के बाद सुनील शेट्टी बोले थे कि मैं पहली बार महाकाल जी के दर्शन के लिए आया हूं, लेकिन भस्म आरती को देखकर आंखों में आंसू आ गए थे।

बेटे को महाकाल का दिलाया आशीर्वाद
उज्जैन से मुंबई पहुंचने पर एक्टर सुनील शेट्टी ने महाकाल दर्शन एवं महाकाल प्रांगण के साथ ही उज्जैन मे दूसरे अन्य मंदिरों के दर्शन के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनका बेटा अहान शेट्टी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के पहले सुनील शेट्टी बेटे को महाकाल का आशीर्वाद दिलवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *