Boeing Starliner : भारतवंशी सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में आज तीसरी बार भरेंगी उड़ान

SUNITA-WILLIAMS

वॉशिंगटन, एजेंसी : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलयम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाने की तैयारी कर रही हैं। बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान मंगलवार सुबह अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केप कैनवेरल केंद्र से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हो जायेगा । सुनीता क्रू के रूप में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी हैं। 58 वर्षीय सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे।

अंतरिक्ष अभियान शुरू करने से पहले सुनीता बोली कि वह बहुत समय से इस क्षणो की प्रतीक्षा कर रही थी । सुनीता बोली कि जब वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचेंगी तो यह अपने घर में वापस पहुंचने जैसा होगा। अंतरिक्ष यान भारतीय समय के अनुसार मंगलवार सुबह 8:04 बजे यूनाइटेड लॉन्च अलाइंस एटलस वी रॉकेट से लॉन्च किया जायेगा ।

अंतरिक्ष में आठ दिन दिन रहेगी

15 मई को धरती पर वापस आने से पहले दोनों अंतरिक्ष में आठ दिन रहेंगे। 4.56 मीटर व्यास वाले इस अंतरिक्ष यान में कुल चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। बीबीसी से सुनीता विलियम्स बोली , मै अंतरिक्ष में जाने को पूरी तरह तैयार हूँ । इस यात्रा का भागीदार बनने पर हमारा परिवार व दोस्त खुश और गौर्वान्वित महसूस कर रहे हैं।

पूर्व मे भी जा चुकी हैं अंतरिक्ष में
सुनीता इसके पहले 2006 और 2012 में भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं और वहां कुल 322 दिन बिताए हैं। वह महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में सात स्पेस वाक के साथ 50 घंटे 40 मिनट का विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया हैं, बाद में पेगी व्हिटसन ने तोड़ दिया। अगर यह अभियान सफल हो जाता है तो एलन मस्क के स्पेस एक्स के बाद अंतरिक्ष के लिए चालक दल संचालन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली यह दूसरी प्राइवेट फर्म बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *