सिडनी,एनएआई : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में गुरुवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना को टारगेट किलिंग बताया है। जानकारी के मुताबिक़ न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे की है। घटनास्थल पर गोली लगने से हुई मौत पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक की उम्र 20 वर्ष के आसपास कही जा रही है। जबकि अभी तक पुलिस प्रशासन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। दो दिन के अंदर दूसरी घटना जबकि दो दिनों के अंदर न्यू साउथ वेल्स में यह दूसरी टारगेट किलिंग हमला है। ये दोनों घटनाएं सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में हुईं। इससे पहले बुधवार को, एक 31 वर्षीय व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति ने नरेल क्रिसेंट, ग्रीनक्रे पर घर के बाहर गोली मार दी थी। बाद में उन्हें अस्पताल भेजा गया और उनकी हालत स्थिर है। Post navigation Lucknow : मीडिया कर्मियों की समस्याओं का त्वरित निवारण का मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिये आदेश अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट करके राष्ट्रपति बजौम को लिया हिरासत में