London Mayor : लगातार तीसरी बार लंदन के मेयर बने सादिक खान

WORLD-NEWS

लंदन, रॉयटर्स : पाकिस्तानी मूल के लेबर पार्टी के उम्मीदवार सादिक खान ने तीसरी बार लंदन के मेयर पद पर जीत हासिल की है। चुनावों के अंतिम परिणाम शनिवार को जारी कर दिए गए। 53 वर्ष के सादिक खान अपने निकटतम कंजर्वेटिव पार्टी के प्रतिद्वंद्वी सुसान हॉल से लगातार बढ़त बानी रही।

गुरुवार को हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी ने दर्जनों अंग्रेजी परिषदों में जीत दर्ज की है। इससे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को भारी नुकसान हुआ है।

हमें नकारात्मक चुनावी अभियान का सामना करना पड़ा
सादिक खान ने नतीजों के बाद दिए एक भाषण में बोला कहा, “कुछ माह मुश्किल भरे रहे हैं। हमें निरंतर नकारात्मक चुनावी अभियान का सामना करना पड़ा।” उन्होंने कंजर्वेटिव उम्मीदवार सुसान हॉल को हराकर 43.8 फीसदी वोट प्राप्त किए। वहीं, सुसान हॉल को 33 फीसदी ही वोट मिले हैं।

लेबर पार्टी को मिलेगी अगले आम चुनावों में जीत- सर्वेक्षण
वहीं, जनमत सर्वेक्षणों ने अनुमान जताते हुए कहा है कि लेबर पार्टी अगले आम चुनावों में जीत हासिल करेगी। इस तरह से ब्रिटेन में 14 वर्ष की कंजर्वेटिव सरकार का अंत होगा। जैसा की ज्ञात है कि सादिक खान 2016 में राजधानी लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *