नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित पीएम के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के मौके पर बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना मित्र बताया और उन्हें एक “महान” प्रधानमंत्री कहा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई – और वे एक महान प्रधानमंत्री हैं। वहीं आज पूरी कैबिनेट ने खड़े होकर ताली बजाते हुए पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया, शाम को भारत मंडपम में राजग के घटक दलों और मुख्यमंत्रियों ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को परिवर्तनकारी बताया। सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने इसे केवल सरकार के 12 वर्षों का पड़ाव नहीं, बल्कि देश की राजनीतिक एवं विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में पेश किया। सबने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति ने स्थिरता, निर्णायकता और प्रदर्शन आधारित शासन की नई संस्कृति विकसित की है। यही नहीं, भाजपा नेताओं द्वारा देशभर में पूजा-अर्चना का भी आयोजन किया गया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रार्थनाएं और सार्वजनिक आयोजन हुए तो उनके गृह राज्य गुजरात में मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया। बुधवार को मोदी ने 1952 के आम चुनावों के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पार किया प्रेट्र के अनुसार, बुधवार को मोदी ने 1952 के आम चुनावों के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पार किया। नेहरू का कार्यकाल 1947 से 1952 तक अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था, क्योंकि 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखा। कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने अहम परिवर्तन देखे हैं और उनकी सरकार के प्रयास जन केंद्रित और लोगों द्वारा संचालित शासन की भावना को दर्शाते हैं। यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि विकास के अंतिम छोर तक हो, हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचें और कोई क्षेत्र, समुदाय या नागरिक पीछे न रहे। उधर, कैबिनेट की बैठक में पारित प्रस्ताव में विश्वास व्यक्त किया गया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत “एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र के रूप में नए शिखर पर चढ़ता रहेगा।” गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी को स्वतंत्र भारत की राजनीति में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने 62 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। आगे कहा कि आजादी के बाद प्रारंभिक दशकों में कांग्रेस को स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का लाभ मिला था, लेकिन वर्तमान दौर प्रतिस्पर्धी लोकतंत्र और प्रदर्शन आधारित राजनीति का है। ऐसे में लगातार जनता का समर्थन प्राप्त करना मोदी के नेतृत्व की लोकतांत्रिक स्वीकार्यता को दर्शाता है। पीएम मोदी का कार्यकाल राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत नवाचार, प्रभावी क्रियान्वयन, सशक्त विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा पीएम मोदी का कार्यकाल राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत नवाचार, प्रभावी क्रियान्वयन, सशक्त विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को चुनौती देकर ‘पालिटिक्स आफ परफार्मेंस’ को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित किया। विकसित भारत-2047 का लक्ष्य देश के युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करने वाला अभियान बन गया है। उन्होंने स्टार्टअप, नवाचार, कनेक्टिविटी, निर्यात और वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को मोदी सरकार की उपलब्धियों के रूप में गिनाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। कहा- भारत की विदेश और सुरक्षा नीति अब आत्मविश्वास से भरी है। देश न तो किसी के सामने झुकता है और न ही अनावश्यक आक्रामकता दिखाता है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई चुनौती देगा तो उसका जवाब मजबूती से देंगे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बधाई दी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी को इस सदी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व केवल सरकार चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सहयोगी दलों और राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह मोदी में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। Post navigation 12 वर्षों में फाल्टा एसईजेड की बड़ी छलांग, निर्यात आठ गुना बढ़कर 85 हजार करोड़ के पार रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना, वनडे सीरीज में मचाएंगे तहलका