नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : Ukraine war! : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकाफ और कई वरिष्ठ अधिकारी यूक्रेन में युद्ध समाप्ति के प्रयास के तहत अगले हफ्ते मास्को आएंगे। वे रूसी अधिकारियों से वार्ता करने के साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान युद्ध खत्म कराने के लिए प्रारंभिक समझौता हो सकता है। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने अलग-अलग बयानों में दी है। ट्रंप करीब चार वर्षों से चल रहे यूक्रेन को खत्म कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत वह और उनके अधिकारी विश्व भर के नेताओं से वार्ता कर रहे हैं और गतिरोध दूर करने में जुटे हैं। ट्रंप ने 28 सूत्री शांति योजना यूक्रेन को दी है। इसमें यूक्रेन के लिए रूस के कब्जे में गई जमीन पर से दावा छोड़ने और सेना का आकार छोटा करने जैसी शर्तें शामिल हैं। पिछले हफ्ते दी गई इस शांति योजना को स्वीकार करने के लिए ट्रंप ने 27 सितंबर तक का समय यूक्रेन को दिया है। रूस में होगी विस्तार से चर्चा यूक्रेन और उसके सहयोगी देशों के शांति योजना को लेकर नाइत्तेफाकी जताने के बाद स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में रविवार को अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में दोनों पक्षों ने शांति योजना पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। पता चला है कि कुछ बिंदुओं पर यूक्रेन को हिचक है। समझौते के सभी बिंदुओं पर अब मास्को में रूस और अमेरिका अधिकारी चर्चा करेंगे। ट्रंप ने क्या कहा ? विमान यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, प्रारंभिक समझौते के उद्देश्य से विटकाफ मास्को जाएंगे, जेरेड कुशनर उनके साथ होंगे। कुशनर वार्ता और समझौते में मदद करेंगे। यह बेहद मुश्किल युद्धविराम को लागू करने की दिशा में पहला कदम होगा। यह कुछ वैसा ही होगा जैसा कि गाजा में हुआ। वहां पर इजरायल को समझाकर और हमास पर दबाव डालकर समझौता कराया गया। ट्रंप ने कहा, पिछले हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से साफ कह दिया गया था कि वह शांति योजना मानें या फिर युद्ध करते रहें। रूस के राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा है कि विटकाफ के अगले सप्ताह मास्को आने पर यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए प्रारंभिक समझौता हो सकता है। विटकाफ-उशाकोव वार्ता की रिकार्डिंग सार्वजनिक ब्लूमबर्ग न्यूज ने विटकाफ और उशाकोव के बीच 14 अक्टूबर को हुई टेलीफोन वार्ता की रिकार्डिंग जारी की है। इस वार्ता में विटकाफ कह रहे हैं कि युद्ध रोकने के लिए प्रस्ताव उसी तरह से तैयार हो रहा है जिसके लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप से अपेक्षा की थी। पुतिन ने यह अपेक्षा ट्रंप से वार्ता में की थी। क्रेमलिन ने रिकार्डिंग लीक होने पर अप्रसन्नता जाहिर की है। Post navigation Bihar News : लालू यादव और राबड़ी देवी समेत, 26 मंत्रियों का पता भी बदला Hong Kong Accident : सात हाईराइज इमारतों में भीषण आग