नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर में बुधवार को विराट कोहली का बल्ला गरजा। पिछले 2 मैच में खाता तक नहीं खोल पाने वाले विराट कोहली ने इस मैच में शतक लगाया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे विराट ने 60 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। इस दौरान किंग कोहली ने एक साथ कई रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया। गेल का रिकॉर्ड तोड़ा अपनी पारी के दौरान 78 रन बनाते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। वह टी20 में सबसे कम पारियों में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 409 पारियों को सहारा लिया विराट कोहली ने टी20 की 409 पारियों में 14000 रन पूरे किए हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने 423 पारियों में, डेविड मिलर ने 431 पारियों में, जोस बटलर ने 468 पारियों में, एलेक्स हेल्स ने 505 पारियों में और कीरोन पोलार्ड ने 633 पारियों में 14000 टी20 रन पूरे किए थे। टी20 में 14000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां 409 – विराट कोहली* 423 – क्रिस गेल 431 – डेविड वार्नर 468 – जोस बटलर 505 – एलेक्स हेल्स 633 – कीरोन पोलार्ड IPL में चेज करते हुए सबसे अधिक शतक 3 – जोस बटलर 3 – विराट कोहली 2 – बेन स्टोक्स IPL में किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन 1174 – विराट कोहली बनाम चेन्रई सुपर किंग्स 1172 – विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स 1161 – रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 1159 – विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स 1134 – डेविड वार्नर बनाम पंजाब किंग्स 1126 – विराट कोहली बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स* IPL में RCB vs KKR के शतक 102* (55) – क्रिस गेल, कोलकाता, 2011 100 (58) – विराट कोहली, कोलकाता, 2019 105* (60) – विराट कोहली, रायपुर, 2026 IPL में सर्वाधिक PoTM अवॉर्ड (भारतीय) 21 – विराट कोहली* 21 – रोहित शर्मा 18 – एमएस धोनी 17 – रविन्द्र जड़ेजा 17 – केएल राहुल 16 – यूसुफ पठान सर्वाधिक आईपीएल शतक 9 – विराट कोहली* 7 – जोस बटलर 6 – क्रिस गेल 6 – केएल राहुल 5 – संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक 22: क्रिस गेल 13: बाबर आजम 10: डेविड वार्नर 10: विराट कोहली* 9: राइली रोसौ / साहिबजादा फरहान 9: क्विंटन डी कॉक /अभिषेक शर्मा Post navigation ‘मुस्लिम अलगाववादी सोच का समर्थन करते हैं’, RSS नेता होसबाले आंधी के बाद कहीं दीवार तो कहीं छत गिरी,फतेहपुर, उन्नाव समेत 4 जिलों में 20 लोगों की मौत