नाएप्यीडॉ, रॉयटर्स : म्यांमार के काचिन राज्य में विस्थापित लोगों के एक शिविर पर हमला किया गया। सेना द्वारा किए गए इस हमले में 29 लोगों की मौत हो गई हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। स्थानीय मीडिया, एक कार्यकर्ता और क्षेत्र के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी, जबकि इस समय म्यांमार देश लड़ाई में उलझा हुआ है। जातीय अल्पसंख्यक सेनाएं और प्रतिरोध आंदोलन सैन्य शासन के खिलाफ लड़ रहे हैं। सोमवार आधी रात को हुआ हमलाकाचिन मीडिया और स्थानीय लोगो के अनुसार , यह घटना सोमवार आधी रात के करीब काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी द्वारा एक सैन्य शिविर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर घटना घटित हुई। रिपोर्ट और फोटो म्यांमार की जुंटा-विरोधी राष्ट्रीय एकता सरकार के एक मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसकी अब तक पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस समय म्यांमार देश लड़ाई में उलझा हुआ है। जातीय अल्पसंख्यक सेनाएं और प्रतिरोध आंदोलन सैन्य शासन के खिलाफ लड़ रहे हैं। 2021 के तख्तापलट के बाद जुंटा द्वारा म्यांमार में जबरदस्त कार्रवाई की जा रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स का अब तक म्यांमार के जुंटा के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो सका है। काचिन पीस नेटवर्क सिविल सोसाइटी समूह की एक प्रसिद्ध स्थानीय कार्यकर्ता खोन जा ने रॉयटर्स को बताया कि उन्होंने स्थानीय अस्पताल का दौरा किया था और उन्हें बताया गया था कि 29 लोग मारे गए है। सेना ने बम से किया हमलाकार्यकर्ता खोन जा ने रॉयटर्स से कहा कि ‘हमला आधी रात को हुआ। बम बहुत ताकतवर था। गांव पूरी तरह से नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि 59 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 29 लोगो की मृत्यु हो गई हैं। जबकि , अस्पताल ने अब तक इसकी पुष्टि की है। लाइजा, उत्तरी म्यांमार का एक शहर, केआईए की राजधानी है, जो दशकों से सेना से जूझ रहे दर्जनों जातीय समूहों में से सबसे बड़े समूहों में से एक है। यह चीनी सीमा के करीब है और शहर और उसके आसपास विस्थापन शिविरों में रहने वाले कई नागरिकों का घर है। Post navigation Israel Hamas War : युद्ध में जाने से पहले सैनिक जोड़े ने रचाई शादी Hero Moto Corp के सीईओ पवन मुंजाल के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज