22 वर्ष की उम्र में निभाया था 100 पुत्रों की मां का रोल- ‘गांधारी’

renuka-israni

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : 80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले माइथोलॉजिकल शो महाभारत ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत शो की तरह इसकी कास्ट भी कल्ट और आइकॉनिक रही थी, जिसकी चर्चा आज भी की जाती है। 

इसी आधार पर आज हम आपको महाभारत टीवी शो में गांधारी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री रेणुका इसरानी के बारे में बताने जा रहे हैं कि 38 साल बाद वह अब कैसी दिखती हैं और क्या करती हैं। 

38 साल बाद बदलीं रेणुका इसरानी

महाभारत टीवी शो में रेणुका इसरानी ने बडे़ ही शानदार तरीके से गांधारी की भूमिका को अदा किया था। अब करीब 4 दशक बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। लाइमलाइट से दूर रेणुका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। जिस पर उनकी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स मिलते रहते हैं। 

इंस्टा पर मौजूद रेणुका इसरानी की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सा सकता है कि महाभारत की गांधारी का रोल अब पूरी तरह से बदल गया है।

हालांकि, अभी भी उनके चेहरे की सादगी बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। अक्सर रेणुका अपने परिवार की तस्वीरों को भी शेयर करती रहती हैं। 

बता दें कि रेणुका इसरानी ने 59 साल की रेणुका इसरानी ने असल जिंदगी में शादी नहीं की और अब भी वह सिंगल लाइफ जी रही हैं। वह अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं। हालांकि, अब रेणुका एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और अकेले जीवन बिता रही हैं। 

22 की उम्र में निभाया था 100 पुत्रों की मां का रोल

बी आर चोपड़ा की महाभारत में रेणुका इसरानी ने गांधारी की भूमिका निभाकर के देश के घर-घर तक लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने महज 22 साल की उम्र में छोटे पर्दे पर 100 पुत्रों की मां का रोल प्ले किया था, जोकि इतनी कम उम्र की अभिनेत्री के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।

लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से इस किरदार में जान फूंकीं। गजब की बात ये है कि रेणुका इसरानी के ऑनस्क्रीन बेटे दुर्योधन के कैरेक्टर में मौजूद एक्टर पुनीत इस्सर उनसे उम्र में 7 साल बड़े थे।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World