6 साल बाद Kapil Sharma और Sunil Grover कॉमेडी शो दिखेंगे साथ

ENTERTAINMENT-NEWS (14)

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना नया शो ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी। अब दर्शकों के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। इस शो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं।

वर्षो बाद साथ आएंगे कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर

टेलीविजन पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था। इन किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से अपने झगड़े के बाद साल 2018 में शो छोड़ दिया। अब नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर 6 वर्षो के बाद एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा की अपनी पूरी टोली के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रही हैं।

लड़ाई का जिक्र करते नजर आए स्टार्स
इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह फिर साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं, बल्कि बाय रोड जाएंगे।

क्यों हुई थी दोनों की लड़ाई
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से शो करके आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कपिल ने शराब के नशे में टीम के लोगों और सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की, यहां तक की उनकी कॉलर भी पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *