औरैया, संवाददाता :Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र के अरियारी गांव में सोशल मीडिया पर वायरल हुई 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसुघर और रीना देवी की अनोखी शादी के मामले में बड़ा यूटर्न आ गया है। सगाई और हल्दी की रस्मों का ड्रामा करने वाली रीना देवी ने नया वीडियो जारी कर साफ कहा है कि वह उस बुजुर्ग से कभी शादी नहीं करेगी। औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में छाए 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसुघर और रीना देवी के तथाकथित विवाह का मामले में अब नया मोड़ पर आ गया है। वायरल वीडियो और सगाई-हल्दी की रस्मों का नाटक करने वाली रीना देवी ने अब अपने एक नए वीडियो के साथ यूटर्न ले लिया है। रीना ने दो टूक ऐलान कर दिया है कि वह उस बुड्ढे से कभी शादी नहीं करेगी और यह सारा ड्रामा सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स बटोरने के लिए रचा गया था। सहायल थाना क्षेत्र के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुघर और औरैया के दयालपुर की रहने वाली रीना देवी से जुड़ा है। दोनों पक्षों में छिड़ गई जुबानी जंग कुछ दिन पहले दोनों की शादी के वीडियो और रस्मों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, लेकिन अब नया वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों में जुबानी जंग छिड़ गई है। रीना देवी का दावा है कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद उसका भटका हुआ पति वापस घर लौट आया है। इस बुड्ढे से शादी कभी नहीं करेंगेरीना ने कैमरे पर खुलकर आरोप लगाया कि बुजुर्ग रामसुघर की पुत्री राधा के कहने पर ही उसने यह सब वीडियो बनवाए थे और इंगेजमेंट व हल्दी की रस्में निभाई थीं। रीना का आरोप है सिर्फ व्यूज के लिए राधा ने ऐसा करने को कहा था… इस बुड्ढे से शादी कभी नहीं करेंगे। पिता को जानबूझकर बदनाम किया जा रहासाथ ही, रीना का यह भी कहना है कि राधा ने उसने उसके पिता रामसुघर की पेंशन तक निकाल ली है। उधर बुजुर्ग रामसुघर की बेटी राधा ने रीना के सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। राधा का कहना है कि उसके बुजुर्ग पिता को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा। आरोप-प्रत्यारोप और छींटाकशी इसके पीछे रीना देवी की ही चाल है। फिलहाल सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं अब पूरी तरह थम चुकी हैं और उसकी जगह दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और छींटाकशी ने ले ली है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि इन वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। Post navigation मैथिलि ठाकुर का ये छठ गीत, सुनते ही छठी मइया की भक्ति में डूब जाएगा मन