Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

WEATHER-UPDATE

नई दिल्ली, एनएआई : भारत में सोमवार को चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिसके कारण बिजली ग्रिडों पर भारी दबाव पड़ रहा है और सरकारी एजेंसियों ने स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी कर दिया हैं। वहीं एक तरफ देश के कई हिस्सों में लू चल रही है वहीं, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है।

उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

आईएमडी ने 30 अप्रैल के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कई जगहो में हल्की वर्षा भी हो सकती है। भीषण गर्मी के कारण झारखंड में 8 तक के स्कूल और केरल में स्कूल कॉलेज बंद करा दिए गए है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बोला कि पूर्वी भारत में एक मई तक और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में अगले 5दिनों तक ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिनों में बिहार, आंध्र प्रदेश,बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक गर्मी पड़ सकती है।

कर्नाटक,तेलंगाना,और सिक्किम के कुछ क्षेत्रो के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को कंडाला (केरल) और कलाईकुंडा (बंगाल) में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 8.6 डिग्री ऊपर), शेखपुरा (बिहार) में 44 डिग्री सेल्सियस नंद्याल (आंध्र प्रदेश) में 45 डिग्री सेल्सियस,और बारीपदा (ओडिशा) में 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लू की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
वहीं लू की चपेट में आने के वजह से केरल में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। पलक्कड़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की तो वहीं, कन्नूर जिले में एक युवक की मृत्यु हुई है। पलक्कड़ के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि 90 वर्षीय महिला रविवार को एलाप्पुल्ली गांव में एक नहर में मृत मिली। पोस्टमार्टम में उसके शरीर में जलने के निशान पाए गए हैं, इससे लू लगने की पुष्टि हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *